फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accused of poisoning a property dealer and a friend to death

Sultanpur News: प्रॉपर्टी डीलर व दोस्त को जहर देकर मारने का आरोप

Fri, 30 Oct 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 30 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of poisoning a property dealer and a friend to death
दूबेपुर /भदैंया। ब्लॉक मुख्यालय के निकट स्थित शराब की दुकान के सामने सोमवार रात प्रॉपर्टी डीलर और उनके दोस्त की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतकों के परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर जहर देने का आरोप लगाया है। बुधवार को दोनों के शवों का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम में भी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। लैब भेजने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

बैजापुर निवासी रामचंद्र चौबे के मुताबिक, उनका पुत्र शिवचंद्र चौबे सोमवार शाम पांच से छह बजे के बीच घर से निकले थे। गांव में लगी दुर्गा प्रतिमा देखने के बाद वह गांव के विजय कुमार जायसवाल के साथ हरिजन बस्ती में प्रतिमा देखने गए थे। दोनों दूबेपुर ब्लॉक के पास बाजार से शराब खरीदकर पी थी। आरोप है कि शराब पीने के बाद विजय व शिवचंद्र सड़क किनारे गिर पड़े थे। विजय की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि शिवचंद्र की सांस चल रही थी। परिजन उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए थे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उनके पुत्र का शरीर नीला पड़ गया था। उनके मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन

रामचंद्र चौबे का आरोप है कि शिवचंद्र कुछ लोगों के साथ जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता था। कुछ दिनों से पैसों के लेन-देन के लिए उसका मनमुटाव चल रहा था। इसी आधार पर उन्होंने दोनों को जहर दिए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इसके अलावा तीन अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल से भी खुल सकता है राज
परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह शिवचंद्र का मोबाइल संदिग्ध परिस्थितियों में टूट गया था। मोबाइल टूटने के बारे में घरवालों को देर से पता चला। हालांकि पुलिस मृतक के मोबाइल नंबर से कॉल रिकार्ड के बारे में भी पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed