फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   VIP leader's SUV window shattered; firing alleged

Sultanpur News: वीआईपी नेता की एसयूवी का शीशा टूटा, फायरिंग का आरोप

Fri, 30 Oct 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 30 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
VIP leader's SUV window shattered; firing alleged
सुल्तानपुर। शहर के पांचोपीरन स्थित नवीन फल मंडी के पास बृहस्पतिवार सुबह विकासशील इन्सान पार्टी (वीआईपी) के एक नेता की एसयूवी का शीशा संदिग्ध परिस्थितियों में टूट गया। गाड़ी में सवार नेताओं ने फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस की जांच में सड़क से गिट्टी उछलकर शीशे से टकराने की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विकासशील इन्सान पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जिले के प्रभारी संजय पासवान, जिलाध्यक्ष उर्मिला निषाद सहित चार नेताओं को बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे एसयूवी से लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने जाना था। वह सभी एक एसयूवी से पांचोपीरन स्थित नवीन मंडी के पास पहुंचे थे। आरोप है कि तभी एसयूवी के पीछे की ओर दाहिनी तरफ का शीशा टूट गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष उर्मिला निषाद ने अज्ञात पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। बताया कि फायरिंग से एसयूवी का शीशा टूट गया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। फायरिंग का आरोप निराधार है। सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed