{"_id":"6ae391c0ed646cd49a0872c2","slug":"preparations-for-the-save-the-vote-mega-rally-discussed-at-congress-meeting-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-168318-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कांग्रेस की बैठक में हुई वोट बचाओ महारैली की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कांग्रेस की बैठक में हुई वोट बचाओ महारैली की तैयारी
Fri, 30 Oct 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में यह बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पीसीसी पर्यवेक्षक एवं जगदीशपुर के पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में रैली की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और संगठन में समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। तय किया गया कि सुल्तानपुर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर रैली में भाग लेंगे। पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया ने कहा कि यह महारैली लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा का महत्वपूर्ण अवसर है। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से जुटी है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि सुल्तानपुर की भागीदारी रैली को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। बैठक में हरीश त्रिपाठी, लाल पद्माकर सिंह, राहुल त्रिपाठी, फिरोज अहमद, राजेश तिवारी, रणजीत सिंह सलूजा, निकलेश सरोज, विजय पाल, मो. अतीक, वरुण मिश्र, कृष्णचंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।