फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two people, including a youth, killed in road accidents; one injured

Sultanpur News: सड़क दुर्घटनाओं में युवक सहित दो की मौत, एक घायल

Fri, 30 Oct 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 30 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a youth, killed in road accidents; one injured
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर के डेहरियावा के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत- यूपीडा
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार भोर हलियापुर के डेहरियावा के पास अज्ञात वाहन से टकराकर कार सवार आजमगढ़ के पवई के चकिया निवासी रघुवंश मणि त्रिपाठी (53) की मौत हो गई। वहीं, दोपहर के समय हलियापुर के तिरहुंत के पास डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार आजमगढ़ के अजमतगढ़, जियानपुर निवासी दुर्गा साहनी (35) की मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर बैठे कृष्णचंद्र जायसवाल (33) घायल हो गए। उन्हें कुमारगंज पिठला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राम चरन वर्मा ने बताया कि रघुवंश मणि त्रिपाठी बृहस्पतिवार कह सुबह करीब चार बजे हलियापुर के डेहरियावा गांव के पास सड़क किनारे कार खड़ी किए थे। वह कार में अकेले बैठे थे। इसी बीच उनकी कार में पीछे से कोई अज्ञात वाहन टकरा गया।
विज्ञापन

दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। रघुवंश मणि गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित पिठला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रघुवंश मणि त्रिपाठी पत्रकार बताए जा रहे हैं। वह एक शिक्षण संस्थान व महाविद्यालय के प्रबंधक भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीडा के सहायक सुरक्षा सुरक्षा अधिकारी श्याम बाबू सिंह के मुताबिक दूसरी दुर्घटना हलियापुर के तिरहुंत के पास बृहस्पतिवार शाम 03:30 बजे हुई। बाइक सवार आजमगढ़ के अजमतगढ़, जियानपुर निवासी दुर्गा साहनी व कृष्ण चंद्र जायसवाल बाइक से लखनऊ की ओर जा रहे थे। बाइक कौन चला रहा था। यह पता नहीं चल सका है। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। तिरहुंत के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों को कुमारगंज अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने दुर्गा साहनी को मृत घोषित कर दिया। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed