सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   An hour of rain... roads flooded

Sultanpur News: एक घंटे की बारिश...सड़कें लबालब

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
An hour of rain... roads flooded
 अमहट मंडी परिषद में भरा बारिश का पानी। स्रोत-व्यापारी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में जिले में शनिवार सुबह एक घंटे की तेज बारिश ने शहर से लेकर गांव तक जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। आंधी और बारिश के बाद कई मोहल्लों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे पहले तेज धूल भरी आंधी चली। इसके बाद तेज बारिश शुरू हुई जो कि करीब एक घंटे तक जारी रही। जिले में 27.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। शहर के दरियापुर, खैराबाद, राइन नगर, लखनऊ नाका, जेल मोड़ समेत कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश से कई दिनों से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान राम प्यारे वर्मा, रामकीरत मिश्र, शीतला प्रसाद और अर्जुन कुमार ने कहा कि समय पर हुई बारिश से खेतों की नमी बढ़ेगी।  बारिश में अमहट मंडी परिसर एक बार फिर तालाब में तब्दील हो गया। हनुमान गली, सब्जी मंडी गली, फल मंडी गली समेत पूरे परिसर में पानी भर गया। फल-सब्जियों की लोडिंग-अनलोडिंग का काम बाधित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed