{"_id":"6a2efde9856787b4ff04f89b","slug":"old-railway-station-buildings-to-be-demolished-next-month-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-158379-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अगले माह तोड़ी जाएंगी रेलवे स्टेशन की पुरानी इमारतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अगले माह तोड़ी जाएंगी रेलवे स्टेशन की पुरानी इमारतें
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को गति देने के लिए पुराने कार्यालय भवनों को जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने पहले चरण में 80 मीटर की परिधि में आने वाले भवनों को हटाने की तैयारी शुरू की है। इनमें रनिंग रूम, सिग्नल सेक्शन, पार्सल भवन, सीएमआई कार्यालय, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य विभागीय कार्यालय शामिल हैं।
जुलाई माह के पहले सप्ताह तक रेलवे के पुराने भवनों को खाली कर ध्वस्त करने का कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन के पुनर्विकास के तहत आधुनिक यात्री सुविधाओं, बेहतर यातायात व्यवस्था और विस्तृत स्टेशन भवन का निर्माण किया जा रहा है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यहां पर पार्किंग, यात्री आवागमन मार्ग जैसे कार्य कराए जा रहे हैं।
निर्माण एजेंसी निर्धारित समय सीमा में परियोजना को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यदायी संस्था के मैनेजर प्रभजोत सिंह ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य निर्धारित चरणों में कराया जा रहा है। पुराने भवनों को हटाने के बाद स्टेशन के नए स्वरूप को आकार देने का कार्य और तेज होगा।