{"_id":"6a2efbc4889dc9ac1009bc54","slug":"power-supply-disrupted-for-12-hours-due-to-a-snapped-wire-population-of-10000-affected-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-158381-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तार टूटने से 12 घंटे ठप रही बिजली, 10 हजार आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तार टूटने से 12 घंटे ठप रही बिजली, 10 हजार आबादी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धम्मौर। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से संचालित धम्मौर फीडर पर थाने के करीब नाले के पास शनिवार रात करीब 10:30 बजे तार टूटकर गिर जाने से 10 पुरवे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 12 घंटे बाद रविवार सुबह 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
बिजली बाधित होने से मनियारपुर, पूरे गौरी मिश्र, पूरे राम मिश्र, पूरे कुबरा, नया पुरवा, लाला का पुरवा, अंगनू का पुरवा और पूरे कहारन समेत आसपास के कई पुरवों के करीब 10 हजार लोग प्रभावित रहे। रातभर बिजली न रहने से लोगों को उमसभरी गर्मी झेलनी पड़ी। संतोष, राकेश, मनोज, विनोद, राजेंद्र, दीपक, सुरेश समेत कई ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र के एक लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बिजली आपूर्ति
बाधित रहने लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
फाॅल्ट को दूर करने के बजाय अक्सर धम्मौर थाने के पास से लाइन काट दी जाती है, जिससे 10 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति घंटों प्रभावित रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि धम्मौर थाने के पास तार टूटकर गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। फाॅल्ट ठीक कर रविवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा।