सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Madrasa teacher arrested for branding student with a hot iron

Sultanpur News: मदरसे के शिक्षक पर छात्र को गर्म प्रेस से दागा, गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Madrasa teacher arrested for branding student with a hot iron
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चुनहा स्थित मदरसा सकलैन में एक छात्र को कथित तौर पर गर्म प्रेस से दागने और बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। छात्र के शरीर पर मिले जलने के निशान के बाद पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के मनरे कला निवासी कायम रजा ने आरोप लगाया है कि उनका 12 वर्षीय पुत्र अली अब्बास मदरसा सकलैन में शिक्षा ग्रहण करता है। नौ जून को उन्हें सूचना मिली कि मदरसे के शिक्षक कौशर अली ने उनके पुत्र को गर्म प्रेस से दाग दिया, जिससे उसकी पीठ सहित शरीर के कई हिस्से झुलस गए और गहरे निशान पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पिता के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वह पुत्र से मिलने मदरसा पहुंचे तो परीक्षा का हवाला देकर उन्हें मिलने नहीं दिया गया। शनिवार को दोबारा पहुंचने पर छात्र ने अपने शरीर पर मौजूद जख्म और जलने के निशान दिखाए। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक वहां पहुंच गया और शिकायत करने पर उन्हें धमकाते हुए मारपीट का प्रयास किया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें कोतवाली लेकर आई। अपराध निरीक्षक आलोक कुमार धीमान ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed