सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hindi proved easy, but General Studies spoiled the game

Sultanpur News: हिंदी रही आसान, सामान्य अध्ययन ने बिगाड़ा खेल

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hindi proved easy, but General Studies spoiled the game
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से रविवार को जिले के 11 केंद्रों पर प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज-2025 की लिखित परीक्षा संपन्न हुई। 4534 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2005 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2529 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली।


सभी केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती रही। सुरक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि हिंदी के पेपर तो आसान रहे, लेकिन सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने उलझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हिंदी विषय की परीक्षार्थी अमिता सिंह ने बताया कि हिंदी के प्रश्न साधारण रूप में आए थे। अंग्रेजी विषय के परीक्षार्थी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि पेपर न तो ज्यादा कठिन और न ही सरल रहा। कुल मिलाकर सभी पेपर ठीक ही रहे। अंग्रेजी विषय के परीक्षार्थी रामकुमार ने बताया कि प्रश्न संख्या 1 से लेकर 40 तक सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न उलझाने वाले रहे। गणित के परीक्षार्थी संदीप यादव ने बताया कि प्रश्नपत्र हाल ही में हुई टीजीटी परीक्षा की अपेक्षा उनके विषय का प्रश्नपत्र ठीक रहा। परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक होने के नाते परीक्षा में कम परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।
विज्ञापन




11 केंद्रों पर हुई परीक्षा जिले के 11 केंद्रों पर हुई परीक्षा में सबसे अधिक परीक्षार्थी राम प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज भादा व सबसे कम परीक्षार्थी राजकीय इंटर कॉलेज महराजगंज में रहे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई थी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करा ली गई है।

रत्नप्रिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed