सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Applications for UP Board improvement and compartment exams have begun; the last date is June 27.

Sultanpur News: यूपी बोर्ड इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन शुरू, 27 जून अंतिम तिथि

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Applications for UP Board improvement and compartment exams have begun; the last date is June 27.
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के लिए इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन शुरू किए हैं। जो छात्र अंक सुधारना चाहते हैं या किसी विषय में अनुत्तीर्ण हैं, वे 27 जून 2026 दोपहर 12 बजे तक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हाईस्कूल के विद्यार्थी एक अनुत्तीर्ण विषय में इंप्रूवमेंट या अधिकतम दो अनुत्तीर्ण विषयों में कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। इसका शुल्क 265.50 रुपये है। इंटरमीडिएट के विभिन्न वर्गों के छात्र एक विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का शुल्क 306 रुपये रखा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को बैंक चालान की मूल प्रति और ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति अंतिम तिथि के तीन दिन के भीतर पंजीकृत डाक से कार्यालय भेजनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed