{"_id":"697263ca985a70a81101d365","slug":"badlapur-enters-super-4-defeats-tiera-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-148683-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बदलापुर ने सुपर-4 में किया प्रवेश, तियरा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बदलापुर ने सुपर-4 में किया प्रवेश, तियरा को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकला। कटघर पूरे चौहान में चल रही जिला स्तरीय सोनवा बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता के नौवें दिन बृहस्पतिवार को पांच लीग मुकाबले हुए। पहला मैच ब्लैक कोबरा और बिरवल टीम के बीच खेला गया। यह मैच ब्लैक कोबरा ने जीता। दूसरा मैच ढकवा और नकहरा टीम के बीच खेला गया, जिसमें नकहरा ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच तियरा जौनपुर और राजा बाजार टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में तियरा जौनपुर की टीम जीती। चौथा मैच बदलापुर और देवसरा प्रतापगढ़ टीम के बीच खेला गया। यह मैच बदलापुर की टीम ने जीता।
पांचवां मुकाबला बदलापुर और तियरा टीम के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर बदलापुर की टीम ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बदलापुर की टीम ने कुल 120 रन बनाए। जवाब में उतरी तियरा की टीम 79 रन ही बना सकी। बदलापुर ने 41 रन से मैच जीतकर सुपर- 4 में प्रवेश किया। इस दौरान सुरेंद्र मिश्र, शैलेंद्र उपाध्याय, जय प्रकाश उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, संजीव, मनोज श्रीवास्तव, नरेंद्र वर्मा, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos