सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bike Crashes into Pole; Grocery Merchant Dies

Sultanpur News: खंभे से टकराई बाइक, किराना व्यापारी की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike Crashes into Pole; Grocery Merchant Dies
विज्ञापन
गोसाईंगंज। बहाउद्दीनपुर गांव के पास बुधवार रात बरात से लौटते समय बाइक सवार बल्दीराय के नरसिंहपुर निवासी किराना व्यापारी अंकित शर्मा (32) की बाइक बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौत हो गई।
Trending Videos

परिजनों के अनुसार, अंकित शर्मा बुधवार को अपने मामा गिरजा शंकर शर्मा के पुत्र हरिमंगल शर्मा की बरात में शामिल होने बहाउद्दीनपुर गांव गया था। वहां से वापसी में बहाउद्दीनपुर गांव स्थित एक धार्मिक स्थल के पास दुर्घटना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंकित ने हेलमेट नहीं पहना था। घटनास्थल पर पहुंचे अंकित के बड़े भाई जगमोहन शर्मा ने एंबुलेंस उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित शर्मा अपने पीछे दो मासूम बेटियों को छोड़ गया है। बड़ी बेटी अन्नू (02) व छोटी पुत्री करीब एक माह की है। पत्नी सपना का पति की मौत से गमजदा हैं। पूरे परिवार में चीख-पुकार मची है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सुल्तानपुर। धनपतगंज के टीकर निवासी छोटेलाल के मुताबिक उनका पुत्र अमर बहादुर गत तीन अप्रैल शाम को कूरेभार से घर जाने के लिए बाइक से निकला। आरोप है कि रास्ते में गोसाईगंज के डोडापुर पेट्रोल पंप के पास बेकाबू कार ने पीछे अमर बहादुर की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल अमर बहादुर को मेडिकल काॅलेज से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोसाईगंज थानाध्यक्ष श्याम सुंदर ने बताया कि छोटेलाल की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed