{"_id":"6a399324211a5788bc06f28c","slug":"body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-158992-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वलीपुर। बल्दीराय के बरासिन गांव में सोमवार सुबह गोमती नदी किनारे चिलबिल के पेड़ पर फंदे से मलहा तकिया मजरे रामनगर इमिलिया कला निवासी अयूब अली (29) का शव लटका मिला। सुबह बकरी चराने गईं महिलाओं की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बल्दीराय महेंद्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार फॉरेंसिक मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अयूब की शादी 14 जून को हुई थी, 19 जून को दोपहर करीब ढाई बजे वह घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने शनिवार को नगर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। अयूब छह भाइयों में सबसे छोटे थे।
उनके भाई सत्तार अली ने पुलिस को बताया कि अयूब की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।