सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The thrill of the matches will unfold from June to November.

Sultanpur News: जून से नवंबर तक होगा मुकाबलों का रोमांच

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 23 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The thrill of the matches will unfold from June to November.
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेशीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जून से नवंबर तक प्रदेश भर में होने वाली इन प्रतियोगिताओं में हजारों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस बार अयोध्या मंडल की सात प्रमुख प्रतियोगिताओं की मेजबानी सुल्तानपुर को सौंपी गई है।


मंडलीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में जिले को हॉकी, टेबल टेनिस, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो और एथलेटिक्स जैसे खेलों की जिम्मेदारी मिली है। प्रतियोगिताओं में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में नेहरू हॉकी अंडर-15 और अंडर-17 बालक वर्ग, टेबल टेनिस सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक वर्ग, क्रिकेट जूनियर बालक वर्ग, फुटबॉल अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग, जूडो के तीनों वर्गों में बालक-बालिका प्रतियोगिताएं और एथलेटिक्स की सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही परिषदीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं को भी खेलों में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राएं भी प्रदेशीय प्रतियोगिताओं में टीम के रूप में हिस्सा लेंगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए जल्द ही विद्यालयों का चयन कर जिम्मेदारी तय की जाएगी। क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भी आयोजन विद्यालयों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed