{"_id":"69fb8a3de84be1f65e0bd431","slug":"bullet-fired-from-a-firearm-strikes-friends-leg-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-155710-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: असलहे से चली गोली दोस्त के पैर में लगी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: असलहे से चली गोली दोस्त के पैर में लगी, घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 07 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुड़वार। महाराजगंज में बुधवार दोपहर असलहा चलाने का शौक एक किशोर के लिए घातक साबित हो गया। एक किशोर की ओर से असलहे से चलाई गई गोली महाराजगंज निवासी मोहम्मद अरमान (16) के दाहिने पैर में जा लगी। आरोपी किशोर असलहा लेकर मौके से भाग निकला।
घायल अरमान को परिजन तत्काल कुड़वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने यहां से उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने बताया कि वारदात करीब सुबह 11:30 बजे की है। कुड़वार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि घटना के समय मोहम्मद अरमान अपने एक दोस्त के साथ मौजूद था।
इसी दौरान दोस्त असलहे के साथ कुछ कर रहा था, तभी गोली चल गई और अरमान के पैर में लग गई। सीओ ने बताया कि घायल की हालत सामान्य बताई जा रही है। भागे हुए आरोपी किशाेर को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। कुड़वार थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos