सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Came to get ration, returned empty handed after waiting for hours

Sultanpur News: राशन लेने आए, घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटे

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Came to get ration, returned empty handed after waiting for hours
बल्दीराय के निसासिन गांव में राशन की दुुकान पर लटका ताला। - फोटो : बल्दीराय के निसासिन गांव में राशन की दुुकान पर लटका ताला।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन राशन नहीं मिला...। अब कल आने को कहा जा रहा है...। कुड़वार क्षेत्र के राम सुमेर ने यह पीड़ा बयां की। सोमवार को कोटे पर राशन लेने पहुंचे जिले भर के हजारों कार्डधारकों की यही स्थिति रही। अप्रैल माह के राशन वितरण के पहले दिन जिले में व्यवस्था पटरी से उतरी नजर आई। अधिकांश सस्ते गल्ले की दुकानों पर ताला लटका मिला। कहीं-कहीं अनाज अधूरा पहुंचने के कारण वितरण शुरू ही नहीं हो सका। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्डधारक सुबह से ही राशन लेने दुकानों पर पहुंचने लगे थे। कई जगह लोग घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन जब पता चला कि गेहूं या चावल में से कोई एक ही आया है, तो उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
Trending Videos

जिले की 1,084 दुकानों के माध्यम से करीब 4.58 लाख कार्डधारकों को हर माह राशन वितरित किया जाता है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत 20 अप्रैल तक वितरण होना है, लेकिन पहले दिन ही बदइंतजामी ने विभागीय तैयारियों की पोल खोल दी। कई केंद्रों पर नोडल अधिकवारी व पर्यवेक्षक नदारद रहे, जिससे मौके पर किसी ने स्थिति संभालने की कोशिश तक नहीं की। कोटेदारों ने साफ कहा कि जब तक गेहूं और चावल दोनों एक साथ नहीं पहुंचेंगे, वितरण संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दुकानों पर सिर्फ बोरी उतारकर छोड़ दी गई, जबकि वितरण के लिए जरूरी अन्य प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। इससे कोटेदार और कार्डधारक आमने-सामने की स्थिति में आ गए। सबसे बड़ी समस्या सूचना के अभाव की रही। कई जगह लोगों को पहले से यह जानकारी नहीं दी गई कि राशन नहीं आया है। इससे लोग बेवजह दिनभर भटकते रहे। लोगों ने जब पूर्ति विभाग के अधिकारियों को फोन किया तो अधिकांश का नहीं उठा। दूबेपुर की शबनम ने बताया कि यदि समय से अनाज नहीं पहुंचा था तो पहले ही सूचना दे दी जाती।
बंद रहीं कई राशन दुकानें
वलीपुर। बल्दीराय के निसासिन व चक्कारीभीट गांव में राशन न पहुंचने से दुकानों पर ताला लटका रहा। मोहम्मद सहगल, साहब शरण व देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि उन्हें एक दिन बाद राशन मिलने की जानकारी दी गई। कोटेदार वसीम अहमद ने बताया कि केवल चावल आया है, गेहूं आने के बाद ही वितरण होगा।
अधूरा पहुंचा अनाज तो बंद करनी पड़ी दुकान
धम्मौर। शनिचरा गांव में सोमवार को राशन की दुकान बंद रही। कोटेदार विजय सिंह ने बताया कि गेहूं आया है, लेकिन चावल नहीं पहुंचा है। दोनों का वितरण एक साथ होता है, इसलिए दुकान बंद रखनी पड़ी। नूरपुर मामपुर में भी राशन न मिलने से कार्डधारक परेशान रहे। कोटेदार ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि अभी तक राशन नहीं पहुंचा है।
राशन नहीं मिलने से मायूस लौटे कार्डधारक
कुड़वार। स्थानीय गांव स्थित दुकान पर सोमवार को राम सुमेर, वहीद, रामजन्म व मोती समेत कई कार्डधारक राशन लेने पहुंचे, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। कुड़वार, धरावां, इसरौली व नीरसहिया के कोटेदारों ने बताया कि गेहूं व चावल एक साथ न आने से वितरण बाधित है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई है।
आज से सभी दुकानों पर वितरण का दावा
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि सोमवार को रोस्टर के अनुसार वितरण पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि मंगलवार से सभी दुकानों पर हर हाल में राशन उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी कार्डधारक को समस्या होने पर वह 9120098526 व 9208507500 नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed