सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sanjay Singh launches scathing attack on foreign policy

Sultanpur News: संजय सिंह ने विदेश नीति पर बाेला हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh launches scathing attack on foreign policy
सुल्तानपुर में पत्रकारों को संबो​धित करते आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह। स्रोत-सोश
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और महिला आरक्षण के मुद्दे पर तीखा हमला बोला। रविवार को कलेक्ट्रेट के पास निशुल्क प्याऊ के उदघाटन के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का शांति वार्ता में शामिल होना भारत की विदेश नीति की विफलता को दर्शाता है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि विदेश नीति केवल दिखावे से नहीं बल्कि, ठोस फैसलों से मजबूत होती है। रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की अनुमति की चर्चा भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर सवाल खड़े करती है। महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि इसे तत्काल लागू किया जाना चाहिए। आरोप लगाया कि जनगणना और परिसीमन की शर्तें जोड़कर सरकार इसे टाल रही है, जो महिलाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि 543 लोकसभा सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण तुरंत लागू किया जाए। चेतावनी दी कि यदि सरकार इसे लटकाती रही तो पार्टी देशभर में विरोध तेज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed