सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A target to provide 125 days of employment to a family within a year

Sultanpur News: एक परिवार को सालभर में 125 दिन रोजगार देने का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A target to provide 125 days of employment to a family within a year
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वीबीजी रामजी योजना (मनरेगा) के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 67.01 लाख मानवदिवस सृजित किए जाएंगे। इसके लिए 2.80 अरब रुपये की कार्ययोजना बनाई गई है। धनराशि से एक परिवार को सालभर में 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा। जिससे जॉब कार्डधारकों की जरूरतें पूरी हो सकेंगी।
Trending Videos

केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलने के साथ ही कुछ परिवर्तन किए गए हैं। शासन ने 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कार्यदिवस कर दिया है। अभी तक 20,204 परियोजनाओं को शामिल किया गया है। विकास विभाग ने कार्ययोजना की स्वीकृति के लिए मार्च में विकास आयुक्त को भेज दिया। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक कार्ययोजना स्वीकृत नहीं हुई है, लेकिन योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में कार्य कराए जाएंगे। विकास विभाग ने सामग्री व्यय व श्रमांश का निर्धारण कर दिया है। इसके तहत खड़ंजा, नाली, आंगनबाड़ी केंद्र, पीडीएस मॉडल शॉप, खेल मैदान सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। सोमवार से इसके तहत कार्य शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.68 अरब श्रमांश और 1.12 अरब सामग्री पर होंगे खर्च
वीबीजी रामजी योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 1.68 अरब श्रमांश पर खर्च किए जाएंगे। मांग करने वालों को रोजगार दिया जाएगा। मनरेगा उपायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सामग्री पर 1.12 अरब रुपये व्यय होंगे। विकास आयुक्त को चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed