सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The children visited the Science Centre and the Zoo

Sultanpur News: बच्चों ने विज्ञान केंद्र व चिड़ियाघर का किया भ्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The children visited the Science Centre and the Zoo
लखनऊ के जनेश्वर पार्क का भ्रमण करते भदैंया के इं​ग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय भरसारे के बच्चे
विज्ञापन
भदैंया। इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय, भरसारे के बच्चे रविवार को शैक्षिक भ्रमण पर लखनऊ गए। इस भ्रमण का उद्देश्य विज्ञान के प्रति उनकी रुचि को बढ़ाना और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। आंचलिक विज्ञान केंद्र में बच्चों ने विज्ञान की विभिन्न विधाओं और जीवन कौशल से संबंधित प्रदर्शनियों को देखा। इसके बाद बच्चों ने चिड़ियाघर, जनेश्वर मिश्र पार्क, जुरासिक पार्क और स्टेडियम में आईपीएल मैच की तैयारियों को देखा।
Trending Videos

प्रधानाध्यापिका वंदना यादव ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में विज्ञान को लोकप्रिय बनाना, देश की विज्ञान और प्रौद्योगिकी विरासत को संरक्षित करना, वैज्ञानिक साक्षरता और जागरूकता बढ़ाना है। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. राममूर्ति वर्मा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और अभिभावक भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed