{"_id":"69dbe9164d62ac9f840ec344","slug":"witness-summoned-in-gangster-case-linked-to-robbery-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-153948-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में गवाह तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में गवाह तलब
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सराफा व्यापारी के ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में शुक्रवार को साइबर क्राइम निरीक्षक यदुवीर सिंह गवाही के लिए हाजिर हुए। उनसे बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिरह की कार्यवाही पूरी की। स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट राकेश यादव की अदालत ने इस मामले में उनकी गवाही पूरी होने के बाद अगले गवाह को 20 अप्रैल की तारीख पर तलब की है।
अमेठी जिले के मोहनगंज थाने के भवानी नगर के रहने वाले आरोपी विपिन सिंह व सह आरोपी सचिन सिंह, त्रिभुवन कोरी, पुष्पेंद्र सिंह, विनय शुक्ल, अरविंद यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह, अजय यादव, अंकित यादव, अरबाज, फुरकान के खिलाफ प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने कोतवाली नगर में गत एक मई को गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की धारा में आरोप-पत्र पेश किया गया। उनके खिलाफ ट्रायल चल रहा है। (संवाद)
Trending Videos