{"_id":"69dbeaee25dd8a2bd10ad3f7","slug":"police-arrive-at-wedding-procession-following-celebratory-firing-pistol-recovered-from-car-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-153995-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बरात में हर्ष फायरिंग पर पहुंची पुलिस, कार में मिली पिस्तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बरात में हर्ष फायरिंग पर पहुंची पुलिस, कार में मिली पिस्तौल
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ के विवेकनगर वार्ड में कार में मिली पिस्तौल। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
लंभुआ। स्थानीय नगर पंचायत के विवेकनगर वार्ड में रविवार को आई बरात में शामिल एक कार से पुलिस को पिस्तौल मिली है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के पहुंचते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
विवेकनगर मोहल्ले में रविवार को करौंदीकला के गंगापुर से बरात आई थी। दिन में करीब तीन बजे लंभुआ पुलिस हर्ष फायरिंग की शिकायत पर पुलिस पहुंची तो बरात सकते में आ गए। पुलिस को उप राज्य आयुक्त न्यायालय का बोर्ड लगी कार से एक पिस्तौल मिली है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कार का पंजीकरण चालक की मां के नाम है। कार पर लगे पदनाम को देखकर लोग हैरान थे।
सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि कार में पिस्तौल मिलने की वीडियोग्राफी कराई गई है। पिस्तौल का लाइसेंस नहीं मिला है। उसके बारे में कार चालक से पूछताछ की जा रही है। शादी में शोर-शराबे की वजह से हर्ष फायरिंग की पुष्टि नहीं हो सकी है।
Trending Videos