फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Chemist murdered and body dumped in a field

Sultanpur News: दवा विक्रेता की हत्या कर खेत में फेंका शव

Mon, 19 Oct 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 19 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Chemist murdered and body dumped in a field
दोस्तपुर के पसियापारा गांव में घटनास्थल पर रोते-बिलखते परिजन। स्रोत-ग्रामीण
दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन के पास पसियापारा गांव में रविवार सुबह गन्ने के खेत में दवा विक्रेता बखेड़ू गौड़ (55) का शव पड़ा मिला। वह कोहरा गांव के निवासी थे। मृतक के सिर और हाथ पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बखेड़ू की पुत्री अंशिका के मुताबिक उनके पिता जड़ी-बूटी और आयुर्वेदिक दवाएं बेचते थे। बृहस्पतिवार को खाना खाने के बाद साइकिल लेकर वह घर से निकले, फिर नहीं लौटे थे। परिजन खोजबीन कर रहे थे। रविवार सुबह कोहरा गांव से चार किलोमीटर दूर पसियापारा गांव में सड़क के पास ही दानपति यादव के गन्ने के खेत में उनका शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर साइकिल और एक पैर की चप्पल नहीं मिली। पुलिस को घटनास्थल से कुछ प्लास्टिक के गिलास और अंग्रेजी शराब की एक शीशी मिली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से करीब एक किमी की दूरी पर एक शराब की दुकान स्थित है। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य लिए हैं। अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये के लेनदेन में पिटाई का आरोप
अंशिका ने बताया कि कुछ दिन पहले पिता ने लोकनाथपुर के एक व्यक्ति को 1,500 रुपये की दवा दी थी। आरोप है कि उस व्यक्ति ने गलती से दो बार में कुल तीन हजार रुपये भेज दिए थे। रुपये वापस मांगने वह घर आया था, जहां मां ने उसे 300 रुपये दिए थे। इसके बाद उस व्यक्ति ने जलालपुर बाजार में उनके पिता के साथ मारपीट कर साइकिल छीन ली थी। अंशिका के अनुसार, उनके पिता के एक दोस्त ने साइकिल वापस दिलाई थी और रुपये लौटाने का वादा किया गया था। बेटी ने इस पुराने विवाद के मद्देनजर घटना की जांच की मांग की है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।


सदमे में परिवार
बखेड़ू गौड़ की आठ बेटियां हैं, जिसमें छह की शादी हो चुकी है। दो बेटियां अविवाहित हैं। उनका बेटा सुमित मुंबई में मजदूरी करता है। बखेड़ू की मौत से पत्नी सावित्री देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed