{"_id":"6ad51b4088650e330d089cf8","slug":"court-slp-guner-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-167568-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गाजीपुर विधायक के गनर की हत्या के मामले में छह नवंबर को होगी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गाजीपुर विधायक के गनर की हत्या के मामले में छह नवंबर को होगी गवाही
Mon, 19 Oct 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गाजीपुर विधायक शोएब अंसारी के गनर राकेश कुमार की हत्या के मामले में शनिवार को एडीजे तृतीय की अदालत में साक्ष्य की कार्यवाही बाधित रही। सेशन जज श्याम मोहन जायसवाल की अदालत ने गवाही के लिए छह नवंबर की तारीख तय की है।
गाजीपुर विधायक शोएब अंसारी के गनर राकेश कुमार 25 अक्तूबर 2022 को श्रमजीवी एक्सप्रेसवे से वाराणसी से लखनऊ जा रहे थे। आरोप के मुताबिक ट्रेन में सफर कर रहे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चारगांव प्रहलाद-कुंडीपारा के रहने वाले संदीप यादव ने गनर राकेश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया था। हत्यारोपी उनकी सरकारी कार्बाइन, मैगजीन और मोबाइल लूटकर फरार हो गया था।
हमले में राकेश कुमार की मृत्यु हो गई थी। मृतक गनर राकेश कुमार प्रयागराज जिले के हंडिया के नाहरपुर के रहने वाले थे। हत्या के मामले में जीआरपी सुल्तानपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में आरोपपत्र पेश होने के बाद एडीजे तृतीय की अदालत में केस का ट्रायल चल रहा है। (संवाद)