फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jaisinghpur defeats Dostpur block in TPL

Sultanpur News: टीपीएल में जयसिंहपुर ने दोस्तपुर ब्लॉक को दी शिकस्त

Mon, 19 Oct 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 19 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Jaisinghpur defeats Dostpur block in TPL
    टीपीएल के विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
दूबेपुर। जयसिंहपुर ने टीचर प्रीमियर लीग (टीपीएल) के रोमांचक मुकाबले में दोस्तपुर ब्लॉक को करारी शिकस्त दी। मैच दुबेपुर ब्लॉक के हरिहरपुर खेल मैदान में खेला गया, जहां जयसिंहपुर ने शानदार गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सूर्य प्रकाश सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए दोस्तपुर की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। उन्होंने शुरुआती दो ओवरों में 35 रन बनाए, जिससे जयसिंहपुर के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ गया। जयसिंहपुर के गेंदबाज संदीप और अंकित ने शानदार वापसी की। उन्होंने दोस्तपुर के बल्लेबाजों की रन गति पर लगाम लगाई। दोस्तपुर की टीम निर्धारित आठ ओवरों में 81 रन ही बना सकी। 82 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयसिंहपुर की टीम ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। कप्तान विमलेश और उप कप्तान सूर्य प्रकाश ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। जयसिंहपुर ने यह लक्ष्य महज 6.3 ओवर में हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। टीपीएल के इस मुकाबले में जयसिंहपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल दिखाया। टीम की शानदार जीत से खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

मैच में सूर्य प्रकाश ने मात्र 18 गेंदों पर 37 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी ने टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed