{"_id":"698107300afae875ec0c0584","slug":"children-from-council-schools-will-show-their-strength-at-pant-stadium-from-today-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-149368-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पंत स्टेडियम में आज से दमखम दिखाएंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पंत स्टेडियम में आज से दमखम दिखाएंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे
विज्ञापन
जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए पंत स्टेडियम में बनाई जाती रंगोली।
- फोटो : जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए पंत स्टेडियम में बनाई जाती रंगोली।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों के होनहार खिलाड़ी मंगलवार से पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपना दमखम दिखाएंगे। यहां दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न खेलों के लिए 14 ब्लॉक और नगर की टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें करीब 2200 नन्हे खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इन खिलाड़ियों ने न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यहां तक का सफर तय किया है।
प्रतियोगिता को लेकर स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता की देखरेख में आयोजित होने वाले इस खेल महाकुंभ में प्राथमिक और जूनियर स्तर के बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में कई प्रमुख खेल शामिल हैं, जिनमें खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक होगा। इनमें एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, जिम्नास्टिक, पीटी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जूडो, कुश्ती, योगासन, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, बास्केटबॉल आदि शामिल हैं। सोमवार को स्टेडियम में जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह, हरीश, परमात्मा, महेश यादव, मुनेंद्र मिश्र, हीरा लाल यादव, अभिषेक सिंह आदि ने मैदान तैयार करने में मेहनत की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी करेंगी। शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ होगा। कार्यक्रम में कई जन प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
Trending Videos