सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The cases related to former MLA Santosh Pandey will be debated on 13th.

Sultanpur News: पूर्व विधायक संतोष पांडेय से जुड़े मामलों में 13 को होगी बहस

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The cases related to former MLA Santosh Pandey will be debated on 13th.
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में सोमवार को पूर्व विधायक संतोष पांडेय से जुड़े दो मुकदमों में बहस पर सुनवाई के लिए तिथि नियत रही। बहस की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ने पर अदालत ने दोनों मामलों में 13 फरवरी की तारीख तय की है। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन उड़नदस्ता प्रभारी संदीप सिंह ने कोतवाली देहात थाने में तीन फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी संतोष पांडेय व उनके समर्थकों के खिलाफ बिना अनुमति के सरकारी विद्यालय में मीटिंग बुलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं, वादी संदीप सिंह ने ही संतोष पांडेय व उनके समर्थकों के खिलाफ बिना अनुमति के रोड शो निकालने के आरोप में 24 फरवरी 2022 को कोतवाली देहात थाने में दूसरी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोनों मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed