सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Clashes Erupt Between Two Communities; Sub-Inspector and Constable Beaten

Sultanpur News: दो समुदायों में चले डंडे, दरोगा-सिपाही को पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 03 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Clashes Erupt Between Two Communities; Sub-Inspector and Constable Beaten
 मोतिगरपुर थाने में घायलों से घटना की जानकारी लेते क्षेत्रा​​धिकारी जयसिंहपुर। - स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
मोतिगरपुर। बेलहरी गांव में बुधवार रात बच्चों के झगड़े ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे व अन्य हथियार लेकर आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। हालात बिगड़ने पर बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया गया। जिसमें एक दरोगा और सिपाही घायल हो गए। विवाद में एक पिकअप भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।
Trending Videos

बेलहरी चौकी इंचार्ज शिव बहादुर सिंह के मुताबिक, बुधवार रात करीब आठ बजे जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो गांव के प्रधान प्रतिनिधि राम केवल यादव के पक्ष के लोग व दूसरे पक्ष के अजहर जमाली व उनके समर्थकों के बीच विवाद चल रहा था। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने लगे। स्थिति को संभालने के लिए उपनिरीक्षक शिव बहादुर सिंह व कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच भीड़ उग्र हो गई और उन लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। हमलावरों ने दरोगा और सिपाही को घेरकर पीटा, जिससे दोनों को अंदरूनी चोटें आईं। किसी तरह दरोगा व पुलिस कर्मी ने अपनी जान बचाई। इसके बाद आसपास के थानों से पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। उपनिरीक्षक की तहरीर पर मोतिगरपुर थाने में 17 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के कुल 13 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सीएचसी मोतिगरपुर पहुंचाया गया। वहां से पांच गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed