{"_id":"69d69bb312c88bd44c07b88d","slug":"supply-is-half-of-the-bookings-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-153673-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बुकिंग के मुकाबले आपूर्ति आधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बुकिंग के मुकाबले आपूर्ति आधी
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
बल्दीराय गैस एजेंसी के सामने में खड़े उपभोक्ता।
विज्ञापन
वलीपुर। बल्दीराय कस्बे की गैस एजेंसी पर मांग के सापेक्ष आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी पर कुल 1,283 उपभोक्ताओं ने गैस सिलिंडर के लिए बुकिंग कराई थी, लेकिन बुधवार को दो लोड सिलिंडर आने से सिर्फ 683 उपभोक्ताओं को ही सिलिंडर मिल सका। करीब 600 उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पूर्ति विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। रसूलपुर निवासी हरिश्चंद्र मौर्य ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी, लेकिन दो अप्रैल को एजेंसी पहुंचने पर केवाईसी न होने का हवाला देकर उन्हें लौटा दिया गया।
कई बार चक्कर लगाने के बावजूद उनकी केवाईसी अब तक पूरी नहीं हो सकी है। एजेंसी संचालक जयप्रकाश मिश्र ने बताया कि 683 उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित किया गया है। शेष उपभोक्ताओं को अगला लोड आने पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
कुड़वार : 352 उपभोक्ताओं को मिला सिलिंडर
कुड़वार। स्थानीय गैस एजेंसी पर तीन दिन के इंतजार के बाद बुधवार दोपहर सिलिंडर का एक लोड पहुंचा। इसके बाद डीएससी कोड मिलान के जरिये करीब 352 उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। हरखपुर निवासी साबिरी बीबी ने बताया कि वह दो दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रही थीं। बुधवार को लोड पहुंचने पर उन्हें सिलिंडर मिल सका। बांसी निवासी किशन देव ने बताया कि पांच दिन पहले बुकिंग कराने के बाद अब जाकर सिलिंडर मिला है।
घरेलू सिलिंडर का हो रहा व्यावसायिक उपयोग
कुड़वार। अलीगंज, राजापुर, इस्लामगंज, बरासिन, भंडरा, बांसी और मुरलीनगर समेत कई क्षेत्रों में दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। होटल संचालकों का कहना है कि कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होने के कारण मजबूरी में घरेलू सिलिंडर 1500 रुपये तक में खरीदना पड़ रहा है। पूर्ति निरीक्षक मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
जल्द दूर होगी किल्लत
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि सिलिंडर की आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। अगले दो से तीन दिनों में स्थिति बेहतर हो जाएगी। उपभोक्ता अपनी शिकायतें 9120098526 और 9208507500 नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। सिलिंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos