{"_id":"69d7772b18d5451b820820e3","slug":"video-saltanapara-ma-naja-sakal-ka-manamana-para-kagarasa-ka-paratharashana-kararavaii-na-hana-para-bugdha-aathalna-ka-catavana-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में निजी स्कूलों की मनमानी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में निजी स्कूलों की मनमानी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
सुल्तानपुर में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस बढ़ाने और कॉपी-किताबों की खरीद में दबाव बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीआईओएस जटा शंकर और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने किया। इस दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल अभिभावकों से मनमानी फीस वसूल रहे हैं और उन्हें निर्धारित दुकानों से ही किताबें व अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है। वहीं, पूर्व राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर राजेश तिवारी ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।