{"_id":"6a2d9be930dbc4ac7a0765ca","slug":"darkness-in-94-villages-and-several-neighborhoods-of-the-city-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-158342-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 94 गांवों और शहर के कई मोहल्लों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 94 गांवों और शहर के कई मोहल्लों में अंधेरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
दूबेपुर गांव में एचटी लाइन पर गिरे पेड़ को काटकर हटाते बिजली कर्मी। स्रोत- विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पयागीपुर/कूरेभार। जिले में शनिवार को आंधी, बारिश, एचटी लाइनों पर पेड़ गिरने और ओवरलोड से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। कूरेभार, धनपतगंज, भदैंया, दरियापुर और टीपीनगर उपकेंद्रों से जुड़ी आपूर्ति घंटों बाधित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में 94 गांवों सहित करीब डेढ़ लाख की आबादी दिनभर बिजली संकट से जूझते रही, जबकि शहर में रात के समय चार घंटे तक कटौती होने से लोग परेशान रहे।
कूरेभार क्षेत्र में पारेषण उपकेंद्र पयागीपुर से निकलने वाली एचटी लाइन पर फरीदीपुर के पास सुबह 11 बजे पेड़ की डाल गिरने से कूरेभार और धनपतगंज विद्युत उपकेंद्र ठप हो गए। दोनों उपकेंद्रों से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। करीब 50 हजार आबादी प्रभावित हुई। शाम 5:30 बजे फॉल्ट दूर होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
पांच घंटे बिजली रही गुल : दूबेपुर भदैंया ।क्षेत्र में आंधी और बारिश से भदैंया, लोलेपुर, पकड़ी, बालमपुर और दरियापुर उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई गांवों में करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। दरियापुर उपकेंद्र के जेई अमित कुमार के अनुसार आंधी से लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति रोकनी पड़ी। शॉर्ट-सर्किट से टीपीनगर उपकेंद्र के कांशीराम, नारायणपुर, रानीगंज, अहिमाने और साउथ फीडरों की बिजली बाधित रही। अधिकांश फीडरों की आपूर्ति दोपहर बाद तथा शेष क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक बहाल की गई। शहर में भी राहत नहीं मिली। दरियापुर, चौक, घंटाघर, शाहगंज, खैराबाद, विवेकनगर, करौंदिया, निरालानगर और आदर्शनगर क्षेत्रों में ओवरलोड के चलते रात में करीब चार घंटे तक बिजली कटौती हुई। अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि बढ़े लोड और फॉल्ट के कारण समस्या आई, जिसे ठीक कर आपूर्ति सामान्य कराई गई।