{"_id":"69d3fa4f5f7215ddb90feb1d","slug":"debate-on-rahul-gandhis-voice-sample-test-plea-deferred-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-153566-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राहुल गांधी की आवाज के नमूने की जांच अर्जी पर बहस टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राहुल गांधी की आवाज के नमूने की जांच अर्जी पर बहस टली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप से जुड़े मानहानि के मुकदमे में सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई के लिए तिथि तय रही। इस मामले में परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र की तरफ से सांसद राहुल गांधी की आवाज की रिकॉर्डिंग व उनके आवाज के नमूने की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला के माध्यम से कराने की अर्जी पर बहस होनी थी। फिलहाल, भाजपा नेता के अधिवक्ता की तरफ से अवसर देने की मांग की गई, जिसकी वजह से बहस पर सुनवाई बाधित रही। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में बहस के लिए 17 अप्रैल की तारीख तय की है।
कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्र ने 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। उनका आरोप था कि राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में लंबित चल रही है।
संग्रह अमीन हत्याकांड में 13 को सुनवाई : सुल्तानपुर। संग्रह अमीन हत्याकांड में सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में बचाव पक्ष के सफाई साक्ष्य पर सुनवाई के लिए तारीख तय रही। आरोपी जलालुद्दीन सहित अन्य आरोपियों की तरफ से एक गवाह को दुबारा तलब करने की मांग को लेकर ट्रायल कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देने व आदेश की प्रति पेश करने के लिए समय की मांग की गई। अदालत ने सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तारीख तय की है। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना के भद्दौर निवासी संग्रह अमीन सुरेश यादव व भतीजे बृजेश यादव की 27 फरवरी 2023 को चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी जलालुद्दीन सहित कुल 13 आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चल रहा है।
Trending Videos