सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   DVA Emerges Victorious in Volleyball, Stadium in Handball

Sultanpur News: वॉलीबॉल में डीवीए और हैंडबॉल में स्टेडियम बना विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 20 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
DVA Emerges Victorious in Volleyball, Stadium in Handball
. स्टेडियम में प्रमाणपत्र के साथ विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को खेलो इंडिया जिला स्तरीय महिला लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ व सभी खेल संघों की जिला इकाई के समन्वय से हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष पल्लवी वर्मा ने किया। वॉलीबॉल में डीवीए (डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन) व हैंडबॉल में स्टेडियम की टीम विजेता बनी।
Trending Videos


रविवार सुबह से ही स्टेडियम में वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, हैंडबॉल व कबड्डी में महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव प्रवीण मिश्रा ने बताया कि वॉलीबॉल में फाइनल मुकाबला डीवीए और रामकली बालिका इंटर कॉलेज के बीच हुआ। जिसमें डीवीए ने तीन सेट के मुकाबले में 2-0 से जीत दर्ज की। हैंडबॉल में स्टेडियम ने फाइनल मुकाबले में लिटिल एंजेल को 6-3 से हराया। कबड्डी में फाइनल मुकाबला श्यामनगर और नारायणपुर के बीच खेला गया, जिसमें श्यामनगर के खिलाड़ियों ने 20-16 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस में अंडर 13 एकल वर्ग में नैन्सी ने आफिया को हराया, वहीं अंडर 17 में मासूम श्रीवास्तव ने आसना को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। युगल वर्ग में तालिया और शिफत की जोड़ी ने श्रिया और अपूर्वा की जोड़ी को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता समापन के मुख्य अतिथि व्यापारी पल्लव खेतान, कोच आशा व फायजा ने खिलाड़ियों को किट, मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। निर्णायक कोच प्रदीप यादव, जय सिंह, मो. आसिफ, अर्जुन यादव, अवधेश मिश्रा रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ अब्दुल हमीद ने किया।
इस मौके पर पूर्व युवा कल्याण अधिकारी आरबी पांडेय, जिला ओलंपिक संघ सचिव पंकज दुबे, कबड्डी संघ सचिव महेश यादव, उपाध्यक्ष सतबीर यादव, वॉलीबॉल संघ कोषाध्यक्ष मुनेंद्र मिश्र, टेबल टेनिस संघ सचिव मो. सईद, अंतरराष्ट्रीय अंपायर आरिफ नियाज, राष्ट्रीय चयनकर्ता अनुपम शुक्ला, कोच राम नरेश, आनंद श्रीवास्तव व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed