सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mercury Soars Past 43.8 Degrees; Scorching Sun Blazes Down, Streets Fall Silent

Sultanpur News: पारा 43.8 डिग्री पार, धूप ने झुलसाया, सड़कों पर सन्नाटा

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 20 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mercury Soars Past 43.8 Degrees; Scorching Sun Blazes Down, Streets Fall Silent
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आसमान से बरस रही आग में रविवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री पर पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी आंकड़े में प्रदेश में जिले का तापमान तीसरे स्थान पर रहा। भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल रहा। दोपहर को सड़कें सूनी हो गईं। लोग घरों में ही दुबके रहे।
Trending Videos

रविवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। सुबह के करीब आठ बजते-बजते ही धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। इस दौरान खेतों में काम कर रहे लोग घर लौट पड़े। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान में इजाफा हो सकता है। इससे लू का असर और तेज होगा। गेहूं की कटाई के अंतिम चरण में पहुंचे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। तेज गर्मी से किसान मौसम में बदलाव को लेकर आशंकित हैं।भीषण गर्मी का असर सब्जियों की फसलों पर भी दिखने लगा है। खीरा समेत बेल वाली सब्जियां झुलसने लगी हैं, जबकि मूंग और उड़द की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं, आचार्य नरेंद्र देव कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ ने जिले का तापमान 42.0 डिग्री बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 हजार कनेक्शनधारकों को नहीं मिल रहा पानी
सुल्तानपुर। जल निगम की ओर से शहर में अमृत योजना के तहत करीब 10 हजार से अधिक नए कनेक्शन किए गए। इन कनेक्शनधारकों को निर्बाध जलापूर्ति अभी नहीं मिल सकी है। अमृत योजना के अंतर्गत जल निगम ने शहर को पांच जोन में बांटकर करीब 10 हजार नए कनेक्शन किए थे। इसमें सिविल लाइंस, सीताकुंड, विवेकनगर, बढ़ैयावीर, दरियापुर, शास्त्रीनगर, नरायनपुर, पयागीपुर समेत अन्य स्थानों पर कनेक्शन किए गए। कनेक्शन तो कर दिए गए, लेकिन जल निगम की उदासीनता से एक भी घर में पानी की आपूर्ति नहीं की जा सकी है। इन लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जलापूर्ति करनी पड़ रही है। जल निगम के शहरी के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, ईओ लाल चंद्र सरोज ने बताया कि सर्वे कराया जा रहा है। कनेक्शनधारकों को जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। संवाद

वाटर कूलर दूर होने से यात्री हुए परेशान
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी के बीच रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को गाड़ी संख्या 14524 हरिहर एक्सप्रेस जब प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची तो वह वाटर कूलर से करीब 100 मीटर आगे खड़ी हो गई। ऐसे में यात्रियों को पानी भरने के लिए दौड़ लगानी पड़ी और कई लोग चलती ट्रेन में चढ़ते नजर आए। प्लेटफॉर्म पर केवल दो वाटर कूलर होने और उनके बीच दूरी अधिक होने से समस्या और बढ़ रही है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि गर्मी को देखते हुए पानी की व्यवस्था बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed