{"_id":"69e5239c112435b9400a8904","slug":"two-including-a-young-woman-die-in-road-accidents-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-154464-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसों में युवती सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसों में युवती सहित दो की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज/अखंडनगर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई। पहली दुर्घटना गोसाईगंज के खेड़ी बाबूगंज के पास हुई। जिसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवती की मौत हो गई। दुर्घटना में युवती के मां व चचेरे भाई घायल हो गए। दूसरी दुर्घटना अखंडनगर के अलीपुर गांव के पास शनिवार देर रात हुई। वहां पर अनियंत्रित बाइक सवार युवक की पुलिया से टकराने से मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
शिवगढ़ निवासी हीरा लाल कसौधन की पत्नी पूनम (42), अपनी पुत्री रजनी (19) व भतीजे हिमांशु (22) के साथ शनिवार अपने रिश्तेदार गुप्तारगंज निवासी लालजी कसौंधन के घर आई थीं। रविवार भोर 06:15 बजे हिमांशु बाइक से अपनी चाची पूनम व बहन रजनी के साथ गुप्तारगंज बाजार से निकला। उसने हेलमेट नहीं पहना था। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर खेड़ी बाबूगंज के पास हिमांशु की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कूरेभार सीएचसी पहुंचाया गया।
वहां पर चिकित्सक ने रजनी को मृत घोषित कर दिया। हिमांशु व पूनम को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, अखंडनगर के अलीपुर गांव के पास शनिवार देर रात बाइक सवार दोस्तपुर के दूल्हापुर निवासी अमित कुमार निषाद (21) अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गए। दुर्घटना में अमित व बाइक पर उनके पीछे बैठी प्रिया (20) निवासी हमीदपुर कादीपुर गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को सीएचसी अखंडनगर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार बरनवाल ने अमित को मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos