सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Elderly Man and Youth Die in Bike Collision

Sultanpur News: बाइक की भिड़ंत में बुजुर्ग और युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 06 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Elderly Man and Youth Die in Bike Collision
बल्दीराय के पूरे चंद्रिका मिश्र घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। -स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
वलीपुर। बल्दीराय के पूरे चंद्रिका मिश्र नहर की पटरी के पास मंगलवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार चालक अयोध्या के इनायतनगर के पूरे विशंभर मिश्र निवासी सुरेशचंद्र मिश्र (47) और दूसरी बाइक पर पीछे बैठे भवनीपुर, मजरे अतानगर निवासी राम पटेसर प्रजापति (65) की मौत हो गई। बाइकों पर सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को बल्दीराय सीएचसी पहुंचाया गया।
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना शाम करीब पांच बजे के बाद हुई है। बाइक सुरेश चंद्र मिश्र चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट पहना था। दुर्घटना में बाइक पर उनके पीछे बैठी गायत्री (30) व मानसी (17), रोहिणी (07 माह) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरी बाइक को तिलकराज (45) चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी बल्दीराय पहुंचाया गया। वहां से तिलकराज, मानसी को चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बल्दीराय थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। क्षतिग्रस्त बाइकों को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

रोडवेज बस की चपेट में आने से मजदूर की मौत
जयसिंहपुर। लखनऊ-बलिया हाईवे पर बरौंसा बाजार में सोमवार की देरशाम रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर भद्दर का पुरवा बरौंसा निवासी अजय कुमार (32) की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। बरौंसा चौकी इंचार्ज गुलाब चंद्र पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

बेकाबू बाइक से टकराकर युवक गंभीर
गोसाईंगंज। लखनऊ–बलिया हाईवे पर स्थित अन्नपूर्णा नगर चौराहे के पास मंगलवार दोपहर सड़क पार करते समय अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से स्थानीय निवासी अमर कुमार (19) घायल हो गए। वहीं बाइक पर सवार सत्यम (20) निवासी बड़े गांव को मामूली चोट लगी है। अमर कुमार को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)

ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार युवक जख्मी
अखंडनगर। राहुलनगर के पास सोमवार रात ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार बड़ा गांव निवासी सुनील कुमार (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर से जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed