{"_id":"69c577948a2a368ef903c0be","slug":"establishing-a-superior-india-is-the-very-goal-of-the-sangh-shriprakash-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-152803-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेष्ठ भारत की स्थापना ही संघ का लक्ष्य : श्रीप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रेष्ठ भारत की स्थापना ही संघ का लक्ष्य : श्रीप्रकाश
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ में पथ संचलन करते स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
लंभुआ। प्रत्येक स्वयंसेवक के लिए यह गौरवशाली वर्ष है। हिंदू संस्कृति में बदलाव का यह सुनहरा अवसर हमें देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का मूल उद्देश्य गुलामी के प्रतीकों को समाप्त कर श्रेष्ठ भारत की स्थापना करना है। ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने बतौर मुख्य वक्ता कहीं। वे बृहस्पतिवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित पथ संचलन के पूर्व स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे।
विभाग प्रचारक के संबोधन के बाद स्वयंसेवकों ने नगर पंचायत के प्रमुख मार्गों से होकर पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला। स्वयंसेवकों का जगह-जगह पुष्पवर्षा का कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में खंड संघचालक डाॅ. दिनेश प्रताप सिंह, सह जिला कार्यवाह शक्ति प्रकाश पाठक, जिला प्रचारक आशीष, जिला धर्मजागरण प्रमुख राधेकृष्ण पांडेय, जिला ग्राम विकास प्रमुख शेर बहादुर, एबीवीपी विभाग संगठन मंत्री कौतुक, खंड कार्यवाह अजय, सह खंड कार्यवाह विनय विक्रम, शारीरिक प्रमुख दीपक शुक्ल, सह शारीरिक प्रमुख अंशु, बौद्धिक प्रमुख गोविंद पांडेय, व्यवस्था प्रमुख रविशंकर शुक्ल, कुटुंब प्रबोधन प्रमुख करुणाशंकर पाठक आदि मौजूद रहे।
Trending Videos