सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Expressed displeasure over delay in scholarship payment, submitted memorandum

Sultanpur News: छात्रवृत्ति भुगतान में देरी से जताई नाराजगी, सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over delay in scholarship payment, submitted memorandum
शहर में प्रदर्शन करते छात्र संगठन एसएफआई के लोग।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश दशमोत्तर छात्रवृत्ति के भुगतान में देरी पर छात्र संगठन एसएफआई की जिला कमेटी ने 8 अप्रैल को प्रदर्शन किया। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह को ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई। छात्रों ने आरोप लगाया कि सत्र समाप्त होने के बाद भी अधिकांश पात्र छात्रों को अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है।
Trending Videos


जिला सचिव दुर्गेश यादव ने कहा कि छात्रवृत्ति आवंटन की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्रों के खातों में राशि नहीं पहुंची है। इससे छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर भी करीब पचास फीसदी से अधिक छात्रों को अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सत्र में भी छात्रों को पूरी राशि नहीं मिली थी, जिससे इस बार भी आशंका बनी हुई है। जिलाध्यक्ष सलिल धुरिया ने मांग की कि जिन छात्रों को अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है, उन्हें तत्काल भुगतान किया जाए। संयुक्त सचिव सूरज गौड़ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अंकिता वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed