फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmer killed, five injured after being hit by an SUV.

Sultanpur News: एसयूवी की चपेट में आकर किसान की मौत, पांच घायल

Tue, 18 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 18 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed, five injured after being hit by an SUV.
महेंद्र कुमार गाेंड   (फाइल फोटो)। 
जयसिंहपुर। टांडा-बांदा हाईवे पर बौरा जगदीशपुर के पास सोमवार सुबह बाइक सवार किसान महेंद्र कुमार गोंड (50) की बेकाबू एसयूवी की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दौरान उनके बगल में मौजूद महिला सहित पांच अन्य लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद एसयूवी सहित चालक घटनास्थल से भाग निकला। निजी अस्पताल में इलाज के बाद घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे हुई। बौरा जगदीशपुर निवासी महेंद्र कुमार गोंड (50) सोमवार सुबह घर से बाइक से अंबेडकरनगर जाने के लिए निकले थे। उन्होंने हेलमेट पहना था। टांडा-बांदा हाईवे पर वह सड़क के किनारे रुककर गाड़ियों को देखने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच पीछे से जा रही बेकाबू एसयूवी की चपेट में आने से महेंद्र, उनके बगल में खड़े रामनाथपुर निवासी दीपू निषाद (24), कर्मदासपुर निवासी रविशंकर पांडेय (38), मीरा पांडेय (35), प्रतिमा पांडेय (28) व चांदनी (18) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल महेंद्र को परिजन निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। क्षतिग्रस्त बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उप निरीक्षक वंदना अग्रहरि ने बताया कि घटनास्थल पर दुर्घटना के बाद एसयूवी की नंबर प्लेट गिर गई थी। नंबर प्लेट के आधार पर वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed