{"_id":"6a7cb50a33c11c9dc40b9292","slug":"fault-in-ht-line-asroga-substation-shut-down-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-162729-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एचटी लाइन में आया फॉल्ट, बंद हुआ असरोगा उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एचटी लाइन में आया फॉल्ट, बंद हुआ असरोगा उपकेंद्र
Wed, 12 Aug 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सहाबागंज बाईपास के पास जला केबल बॉक्स। स्रोत- विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज। असरोगा विद्युत उपकेंद्र जाने वाली एचटी लाइन में बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे फॉल्ट आ गया। इससे पूरा उपकेंद्र ठप हो गया। दिन भर गर्मी के बीच लगभग 50 हजार आबादी परेशान रही।
असरोगा उपकेंद्र ठप होने से बंधुआकला, दाउदपुर, मंझना, कुड़वार व धम्मौर फीडर भी बंद हो गया। कर्मियों ने फॉल्ट खोजना शुरू किया तो सहाबागंज के पास केबल बॉक्स जला मिला। इसके बाद कर्मियों ने मरम्मत शुरू किया। 3:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बुधवार रात एक अलीगंज कस्बे के मनियारी के निकट 11 हजार वोल्ट लाइन का तार टूट कर गिर गया।
दाउदपुर फीडर के बैदौलिया, अलीगंज, मनियारी, गणेशगंज समेत 20 गांव की बिजली गुल हो गई। सुबह एचटी लाइन में फॉल्ट आया तो दिन में भी बिजली नहीं मिली। इससे यहां के लोगों को एचटी लाइन में फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति की गई। एसडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि फॉल्ट खोजने में दिक्कत हुई। फॉल्ट मिलते ही उसे ठीक कराकार आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
पावर लाइन का केबल जला, 10 घंटे बाधित रही आपूर्ति
भदैंया। स्थानीय उपकेंद्र के ब्लॉक मुख्यालय पर पावर लाइन की केबल जलने से करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह पांच बजे ग्यारह हजार लाइन का केबल बॉक्स जल गया, जिससे तीस गांवों की बिजली कट गई। दोपहर 12 बजे केबल बॉक्स ठीक होने के बाद ब्लॉक मुख्यालय का केबल शॉर्ट होकर जल गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना, ब्लॉक मुख्यालय और जूनियर स्कूल के बच्चे उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि खराब केबल को ठीक कर लगभग 5:30 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
तारों में पक्षी फंसने से बंद रहा साउथ फीडर
दूबेपुर। ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र के साउथ फीडर का संचालन इन दिनों बदहाल है और उपभोक्ता परेशान हैं। बुधवार को लौहर दक्षिण गांव में एलटी लाइन के तारों में एक पक्षी फंस गया, जिसके चलते करीब चार घंटे तक साउथ फीडर का संचालन बंद रहा। दोपहर लगभग दो बजे से शाम 5:42 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लौहर, सराय, बहलोलपुर, आरडीह, लाखीपुर, बैजापुर, मूसेपुर व भाईं समेत तकरीबन 20 गांवों के उपभोक्ताओं को उमसभरी गर्मी के मौसम में परेशान होना पड़ा। अवर अभियंता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि भाईं बाजार में एलटी लाइन का क्षतिग्रस्त खंभा बदलने का कार्य कराया गया, जिससे बिजली आपूर्ति बहाल होने में अधिक समय लग गया। वहीं, रानीगंज फीडर की भी बिजली आपूर्ति दोपहर दो बजे से तीन बजे तक ब्रेकडाउन की वजह से बाधित रही।