फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fault in HT line leaves a population of one lakh in distress

Sultanpur News: एचटी लाइन में फाॅल्ट से एक लाख की आबादी बेहाल

Mon, 19 Oct 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 19 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fault in HT line leaves a population of one lakh in distress
धम्मौर। एचटी लाइन में फॉल्ट आने से रविवार को धम्मौर उपकेंद्र के तीनों फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे बनकेपुर, धम्मौर और कूड़धाम फीडरों से जुड़े करीब एक लाख लोगों को छह घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

दोपहर 12:30 बजे बिजली गुल होने से घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए। गर्मी के कारण बच्चों और बुजुर्गों को विशेष दिक्कत हुई। पानी की आपूर्ति प्रभावित होने से घरेलू कामकाज ठप हो गए। शाम साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। बिजलीकर्मी फॉल्ट ठीक करने में जुटे थे।
विज्ञापन


तीन घंटे बंद रहे शहर के दो उपकेंद्र
सुल्तानपुर। दुर्गापूजा पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए रविवार को शहर के डाकखाना और पुलिस लाइन उपकेंद्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बंद रखी गई। इस दौरान पेड़ों की डालियों की छंटाई के साथ जर्जर जंपर और तार बदले गए। ढीले तार भी कसे गए। इससे शाहगंज चौराहा, चौक, सब्जी मंडी, विवेक नगर, गोलाघाट, करौंदिया, पल्टन बाजार, सिरवारा मार्ग, दीवानी चौराहा और सुपर मार्केट समेत प्रमुख बाजारों व मोहल्लों में बिजली बाधित रही। अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि काम पूरा होने के बाद दो बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed