सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ganga Dussehra fair begins, main bath today

Sultanpur News: गंगा दशहरा का मेला शुरू, मुख्य स्नान आज

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 25 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra fair begins, main bath today
विज्ञापन
लंभुआ। गंगा दशहरा के मुख्य स्नान के लिए मेलार्थियों का आगमन रविवार देर शाम से ही होने लगा है। स्नान पर्व के मुहूर्त को लेकर असमंजस में पड़े श्रद्धालुओं ने सोमवार को ही भोर में गोमती नदी में डुबकी लगाई। स्नान-दान के बाद ऊंचे टीले पर स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में पूजन-अर्चन भी किया।


रविवार देर शाम लंभुआ पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ ने रात में ही धोपाप का रुख कर लिया। मंदिर परिसर में ही मेलार्थियों ने रात बिताई। सोमवार की भोर में गोमती नदी में पुण्य अर्जित करने के लिए डुबकी लगाई। इस दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। हालांकि, धूप चटख होते ही श्रद्धालुओं की संख्या इक्का-दुक्का रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोपाप धाम पहुंचने का मुख्य मार्ग लंभुआ से होकर ही है। इसके बावजूद चांदा-कादीपुर-मोतिगरपुर की तरफ से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व गोताखोर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos



कादीपुर व लंभुआ के पुलिस प्रशासन के अफसर मेला क्षेत्र में तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पूरे मेला क्षेत्र को पांच सेक्टर में बांट कर मजिस्ट्रेट को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मेले के सेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं। ये लगातार दो दिन मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए हर गतिविधि पर निगाह रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed