सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four Criminals Arrested during Encounter with Two Injured in Gunfire in Sultanpur

Sultanpur News: मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल; ई-रिक्शा बुक करके चालकों से करते थे लूट

अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 26 May 2026 08:51 AM IST
विज्ञापन
सार

सुल्तानपुर में मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। पैर में गोली लगने से दो घायल हैं। ये जौनपुर के रहने वाले हैं और ई-रिक्शा बुक करके चालकों से लूट करते थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Four Criminals Arrested during Encounter with Two Injured in Gunfire in Sultanpur
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने जौनपुर के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हैं। आरोपियों ने पूछताछ में ई-रिक्शा चालकों से लूट की वारदातें कबूल की हैं। इनके पास से दो बिना नंबर प्लेट की बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।


मुठभेड़ अखंडनगर थाना क्षेत्र के कुंदा भैरवपुर में हुई। पुलिस के अनुसार, रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि नेमपुर घाट की तरफ से कुछ संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक से क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस पर कुंदा भैरोपुर के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल आरोपियों की पहचान संगम उर्फ प्रमोद निवासी नितमपट्टी, सरपतहा और हेमचंद्र उर्फ हेमू निवासी मुस्तफाबाद, सरपतहा, जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, संगम पर चार और हेमचंद्र पर छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए अन्य आरोपियों में राजू गौतम और मुकेश पाल निवासी पलिया, जौनपुर शामिल हैं। पुलिस इन दोनों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 22 और 24 मई को अखंडनगर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं को उन्होंने ही अंजाम दिया था। आरोपी पहले ई-रिक्शा बुक करते थे और फिर चालक को सुनसान इलाके में ले जाकर उससे नकदी और मोबाइल लूट लेते थे, ताकि वह तुरंत किसी को सूचना न दे सके।

अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed