UP : विवाद शांत कराने गई डायल 112 की टीम पर हमला, पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
पुलिसकर्मियों ने विवाद में शामिल रहे दोनों पक्षों को समझाने और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनपतगंज के पियारी का पुरवा (बरसांवा) गांव में रविवार की रात दो पक्षों के विवाद को शांत कराने पहुंची पीआरवी टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुशवाहा की तहरीर के अनुसार वह बल्दीराय के वलीपुर चौकी क्षेत्र की पीआरवी में तैनात हैं। रविवार रात करीब 8:34 बजे उन्हें गांव में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। सूचना पर वह कांस्टेबल विश्वनाथ और होमगार्ड चालक सुनील सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। गांव पहुंचने पर मोहम्मद आजाद अहमद और जिमरातन के बीच कहासुनी हो रही थी। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने और विवाद शांत कराने का प्रयास किया।
आरोप है कि इसी दौरान जिमरातन ने अपने रिश्तेदार कज्जन, मुमताज, फुरकान और इरफान निवासी चकतेंदुआ, धनपतगंज को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ पीआरवी वाहन को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक अंजू मिश्रा ने बताया कि हेड कांस्टेबल की तहरीर पर मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.