सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hearing in MP Sanjay Singh Case Adjourned; Investigating Officer Fails to Appear to Testify

Sultanpur News: सांसद संजय सिंह मामले में टली सुनवाई, गवाही देने नहीं पहुंचे विवेचक

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 07 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hearing in MP Sanjay Singh Case Adjourned; Investigating Officer Fails to Appear to Testify
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में बृहस्पतिवार को सुनवाई टल गई। विवेचक के अदालत में उपस्थित न होने से कोर्ट ने सुनवाई के लिए 14 मई की तारीख तय की है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक मामले में लगभग सभी साक्ष्य पूरे हो चुके हैं।
Trending Videos

मामला बंधुआकला क्षेत्र में वर्ष 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है। आरोप है कि 13 अप्रैल 2021 को हसनपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य सलमा बेगम के समर्थन में बिना अनुमति सभा आयोजित की गई थी। पुलिस ने संजय सिंह समेत 12 नामजद और 45 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के बाद कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया। संजय सिंह की लगातार गैरहाजिरी पर कोर्ट ने पहले जमानती वारंट जारी किया था। बाद में जुलाई 2024 में आत्मसमर्पण करने पर उन्हें जमानत दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed