सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Heat intensifies again; light rain brings relief

Sultanpur News: गर्मी ने फिर दिखाए तेवर, हल्की बारिश से मिली राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 18 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Heat intensifies again; light rain brings relief
 बुधवार को दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में गर्मी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार सुबह से ही तेज धूप और बढ़ती उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर तक तापमान में हुई बढ़ोतरी से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि शाम को हुई हल्की बारिश ने कुछ देर के लिए मौसम को सुहाना बना दिया और लोगों को राहत महसूस हुई।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और उमस से दोपहर के समय सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल दिखाई दी। लोग धूप से बचने के लिए छांव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और जिले के कई क्षेत्रों में करीब 10 मिनट तक हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट महसूस की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी से विशेष राहत मिलने की संभावना नहीं है। आगामी 24 घंटे में कहीं-कहीं हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इससे गर्मी के असर में कोई खास कमी आने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed