सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Heatwave continues unabated; mercury crosses 43.8 degrees

Sultanpur News: गर्मी का कहर जारी, पारा 43.8 डिग्री पार

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 24 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Heatwave continues unabated; mercury crosses 43.8 degrees
छाता लगाकर धूप से बचाव करती युवती। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में गर्मी ने अपने तेवर और तल्ख कर लिए हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और 6.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 42.5 रहा।
Trending Videos

दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। जरूरी कामों के लिए ही लोग घरों से बाहर निकले। अधिकांश लोग सुबह और शाम के समय ही अपने काम निपटाते दिखे। बच्चों को स्कूल से लाने वाले अभिभावक छाता और कपड़ों से उन्हें धूप से बचाने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि गर्मी और लू से शनिवार तक राहत की उम्मीद नहीं है। आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने, औसत तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने तथा हवा सामान्य से तेज गति से पश्चिमी (लू) चलने की संभावना है।
सेहत का रखें ध्यान
कटका खानपुर पीएचसी के फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। दिन भर में पर्याप्त पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी पिएं। खीरा, ककड़ी और तरबूज जैसे फल खाएं। धूप में निकलने से बचें और जरूरी हो तो शरीर ढककर ही बाहर जाएं।
अस्पतालों में बढ़े मरीज
भीषण गर्मी के चलते मेडिकल कॉलेज और निजी क्लीनिकों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि दोपहर में बाहर निकलने से बचें और लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज कराएं।
पशु-पक्षी भी परेशान
गर्मी का असर पशु-पक्षियों पर भी दिख रहा है। जल स्रोत सूखने से वे पानी की तलाश में भटक रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती का काम प्रभावित हुआ है। मजदूर सुबह और शाम को ही खेतों में काम कर पा रहे हैं, जिससे कृषि गतिविधियां भी धीमी पड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed