सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Key Congress leaders of the district placed under house arrest

Sultanpur News: नजरबंद किए गए जिले के प्रमुख कांग्रेसी नेता

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Key Congress leaders of the district placed under house arrest
सीताकुंड क्षेत्र में घर पर नजरबंद किए गए कांग्रेसी नेता। स्रोत- पार्टी 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के आह्वान पर पेपर लीक महंगाई के खिलाफ रविवार को लखनऊ के राजभवन का घेराव कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस व प्रशासन पार्टी के लोगों पर नजर बनाए रहा। शनिवार शाम लखनऊ जाने की तैयारी में लगे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नेताओं को पुलिस ने उनके घर में ही नजरबंद कर लिया।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नेता मानस तिवारी ने बताया कि संगठन की ओर से पेपर लीक व महंगाई के खिलाफ प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत लखनऊ में राजभवन का घेराव करने जाना था। संगठन के नेताओं के घर पुलिस भेज कर सभी को नजरबंद कर दिया। बताया कि सबसे पहले कोतवाली नगर की सीताकुंड चौकी की पुलिस उनके घर पहुंची। उन्हें घर से निकलने से मना कर दिया। सीताकुंड स्थित छात्र संगठन के नेता युवराज यादव के भी घर पुलिस पहुंची और उन्हें भी नजरबंद कर दिया। शनिवार शाम ही जयसिंहपुर स्थित जासापारा गांव निवासी भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नेता विवेक सिंह के घर पहुंचकर पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed