सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Kharif sowing target lowered; farmers ramp up preparations

Sultanpur News: खरीफ बोआई का लक्ष्य घटा, किसानों ने तैयारी की तेज

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kharif sowing target lowered; farmers ramp up preparations
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में खरीफ फसलों की बोआई का समय नजदीक आ गया है। कृषि विभाग ने इस वर्ष 1,28,830 हेक्टेयर क्षेत्र में बोआई का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह लक्ष्य पिछले वर्ष 2025-26 के 1,48,098 हेक्टेयर से 19,268 हेक्टेयर कम है। मानसून की दस्तक को देखकर अब किसानों ने भी तैयारी तेज कर दी है।

किसान अब मौसम के अनुसार फसल चयन की रणनीति बना रहे हैं। उनका कहना है कि समय पर खाद और बीज मिलने से उत्पादन बेहतर होगा। कृषि विभाग के अनुसार, निर्धारित क्षेत्र में धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, अरहर, उड़द, मूंग और तिल की खेती की जाएगी। धान के लिए 1,00,864 हेक्टेयर क्षेत्र तय किया गया है। अरहर के लिए 11,194 हेक्टेयर क्षेत्र निर्धारित है। इसके अतिरिक्त, बाजरा 3753 हेक्टेयर, तिल 2690 हेक्टेयर और श्रीअन्न 208 हेक्टेयर में बोए जाएंगे। मानसून की दस्तक के साथ बोआई अभियान में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीज की उपलब्धता
जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल ने किसानों को बीज उपलब्ध कराने की योजना बताई है। इसमें धान, अरहर, उड़द, मूंग, तिल, बाजरा, ज्वार और मक्का के बीज शामिल हैं। जिले के सभी कृषि केंद्रों पर बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इससे बोआई के समय किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

खरीफ क्षेत्राच्छादन 2025-26 (अंतिम)
फसल का नाम-आच्छादन लक्ष्य (हेक्टेयर)-पूर्ति (हेक्टेयर)-पूर्ति प्रतिशत
1. धान नर्सरी-8,488-8,488-100
2. सुगंधित/बासमती धान-1,800-1,800-100
3. अन्य धान-55,000-55,000-100
4. संकर धान-70,517-70,517-100
योग धान-1,27,317-1,27,317-100
5. मक्का-6,331-6,331-100
6. ज्वार-3,741-3,741-100
7. बाजरा-506-506-100
8. श्री अन्न (माइनर मिलेट्स)-26-26-100
9. उड़द-1,128-1,128-100
10. मूंग-93-93-100
11. अरहर-7,193-7,193-100
12. तिल-1,763-1,763-100
कुल योग-1,48,098
----
टेबल-
खरीफ क्षेत्राच्छादन 2026-27
फसल का नाम-आच्छादन लक्ष्य (हेक्टेयर)-पूर्ति (हेक्टेयर)-पूर्ति प्रतिशत
1. धान नर्सरी-6724-4560-68
2. सुगंधित/बासमती धान-2000-0-0
3. संकर धान-55,500-0-0
4. अन्य धान-43,364-0-0
योग धान-1,00,864-0-0
5. मक्का-2904-0-0
6. ज्वार-5377-0-0
7. बाजरा-3753-0-0
8. श्री अन्न (माइनर मिलेट्स)-208-0-0
9. उड़द-1836-0-0
10. मूंग-4-0-0
11. अरहर-11,194-0-0
12. तिल-2690-0-0
योग-1,28,830-0.00-0
स्रोत-कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed