फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   KNIT shines at AKTU convocation; four students win medals

Sultanpur News: एकेटीयू दीक्षांत समारोह में केएनआईटी का जलवा, चार छात्रों ने जीते पदक

Wed, 08 Jul 2026 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
KNIT shines at AKTU convocation; four students win medals
सुल्तानपुर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के 24वें दीक्षांत समारोह में कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान (केएनआईटी) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। सोमवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में एमसीए की छात्रा पलक और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा एस मंजिष्ठा को गोल्ड मेडल, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की छात्रा उदीची श्रीवास्तव को सिल्वर मेडल तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा आरुषि मिश्रा को ब्रांन्ज पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की, जबकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी मुख्य अतिथि रहे। संस्थान के निदेशक भी समारोह में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed