सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Long queues made patients sweat

Sultanpur News: लंबी कतार ने मरीजों का निकाला पसीना

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Long queues made patients sweat
मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए कतार में लगे मरीज व तीमारदार। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सर्दी की विदाई और गर्मी की दस्तक के बीच बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। जिले में इन दिनों खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। खांसी जल्दी ठीक नहीं हो रही है और मरीज 10 से 15 दिन तक परेशान बने रह रहे हैं।
Trending Videos

शनिवार को मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह आठ बजे से परचा काउंटर पर लंबी कतार लग गई। दोपहर डेढ़ बजे तक कुल 1805 मरीजों ने पंजीयन कराया। डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। घंटों इंतजार के बाद कुछ मरीज थककर फर्श पर बैठ गए। डॉक्टरों के अनुसार इस समय वायरल संक्रमण के साथ खांसी के मरीजों की संख्या अधिक है। मरीजों को एंटी एलर्जिक दवाएं और जरूरत पड़ने पर नेबुलाइजर लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. एसी गुप्ता ने बताया कि हर साल इस मौसम में सर्दी-खांसी और वायरल के मरीज बढ़ जाते हैं। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम की ठंड से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में बुजुर्ग और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
जांच काउंटर पर सबसे ज्यादा परेशानी
मरीजों की भीड़ का सबसे ज्यादा दबाव जांच काउंटर पर दिखाई दिया। सैंपल वायल लेने और जांच कराने के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। मरीज घंटों लाइन में खड़े रहे। मरीज रामकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सुबह से कतार में लगे हैं, लेकिन एक घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी नंबर नहीं आया। लीलावती ने बताया कि उन्होंने पहले जांच कराई थी, लेकिन रिपोर्ट लेने के लिए भी दो घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा।

बदलते मौसम में ऐसे रखें सावधानी
मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, सुबह-शाम हल्की ठंड से बचाव करें।
बच्चों और बुजुर्गों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचाएं, जरूरत हो तो मास्क पहनें।
फ्रिज का ठंडा पानी और ठंडे खाद्य पदार्थों से परहेज करें।
बीपी, डायबिटीज और अस्थमा के मरीज नियमित दवा लेते रहें।
खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed